फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आवारा कुत्तों का आतंक, जिंदल सिटी में अध्यापिका को काटा

Sat, 16 May 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  जिंदल सिटी में घूम रहे आवारा कुत्ते। संवाद  - फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर के पॉश एरिया में रहने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं है। अब जिंदल सिटी में कुत्तों के झुंड ने महिला लेक्चरर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
लेक्चरर डॉ मिंटो भारद्वाज आईटीबीपी में अधिकारी रहे सुभाष भारद्वाज की पत्नी हैं और रत्नडेरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि उन्होंने बचने की काफी कोशिश की फिर भी कुत्तों ने उन्हें कई जगह काट लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिंदल सिटी में क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान पांच से छह घटनाएं हो चुकी है। यहां तक कि अब मामला सीएम दरबार तक भी पहुंच चुका है। डॉ अशोक बंसल ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि एरिया के लोग कुत्तों के आतंक से हर समय डरे व सहमे रहते हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते के साथ 14 अप्रैल को सुबह छह बजे घर के बाहर खड़ा था तो आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। खुद के साथ वह अपने पालतू कुत्ते को बेहद मुश्किल से बचा पाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बच्चे व महिलाओं में खास तौर पर कुत्तों से भय बना रहने लगा है। कुत्तों के हमले में बुरी तरह से घायल हुई डॉ मिंटो भारद्वाज ने बताया कि वह हर रोज की तरह 12 मई को सुबह करीब पांच बजे सैर करने के लिए घर से बाहर निकली थी।
करीब 100 मीटर दूरी पर ही उसे कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और नोंचने लगे। उन्हें लगा था कि आज जान नहीं बच पाएगी लेकिन किसी तरह वह कुत्तों से छूटींं। आज भी वह घर से बाहर निकलते हुए भयभीत हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दिन सूचना के बाद जो टीम कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंची तो उनके पास पर्याप्त संसाधन तक नहीं थे। डीएमसी अमन कुमार का कहना है कि कुत्तों के लिए गांव रामगढ़ में आश्रय स्थल बनाया हुआ है और लगातार रेस्क्यू किए जा रहे हैं। एक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। संबंधित क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र।  जिंदल सिटी में घूम रहे आवारा कुत्ते। संवाद - फोटो : मेरी बिनती है राधे रानी कृपा बरसाए रखना... भजन पर झूमे शहरवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें