फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंदूक के दम पर अमेरिका में बदमाश से भिड़ा कुरुक्षेत्र का युवक

Sat, 16 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के एक युवा ने अमेरिका में साहस दिखाते हुए एक स्टाेर को लूटने से बचा लिया। रविंदर सिंह ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सांझा किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियों के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर के डाउन टाउन क्षेत्र में एक बदमाश बंदूक के दम पर स्टोर को लूटने के लिए अंदगर गया और कैश काउंटर पर खड़े इस्हाक गांव के रहने वाले रविंदर सिंह पर तानदी। रविंदर सिंह के पास बंदूक थी, लेकिन बदमाश ने उसे निकालने का मौका तक नहीं दिया। इसके बाद रविंदर सिंह ने बदमाश का ध्यान भटकाते हुए उससे बंदूक दी ली और बदमाश को नीचे गिरा दिया। इसके बाद रविंदर सिंह ने बदमाश को काबू कर वहां की पुलिस को सौंप दिया।
रविंदर सिंह करीब पांच साल पहले अमेरिका गया था। अमेरिका पहुंचने में उसे एक साल का समय लगा। इसके बाद दो साल उसने कैंप में काटे। कैंप से निकलने के बाद उसने कुछ समय बाद रविंद्र ने अमेरिका में रहकर इकट्ठी की गई राशि से टाउन एरिया में अपना स्टोर खोल लिया। यह स्टोर उसने हाल फिलहाल में खोला है। रविंदर सिंह ने वीडियो में बताया कि वह वीरवार को अकेला स्टोर पर था। इसी दौरान बदमाश ने आते ही उस पर गन तान दीथी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें