फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टरों में लावारिस कुत्तों का आतंक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कल्याण नगर में दुकान के बाहर कब्जा जमाए हुए लावारिश कुत्ते। संवाद - फोटो : मेट्रो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में नगर परिषद का लावारिस कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थल मिर्जापुर पहुंचाने का अभियान टलता दिखाई देने लगा है। शहर में अभी भी हर गली मोहल्ले में कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं, जो हर रोज किसी न किसी को काट लेते हैं। ऐसे में अब शहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

कुत्ते सुबह के समय सैर करने वाले लोगों के पीछे रोटी की चाहत में भागने लगते हैं और जब उन्हें कुछ खाने को नहीं मिलता है या जब कोई डर के मारे उन्हें भगाने की कोशिश करता है तो वे उन्हें काट लेते हैं। साथ ही शहर के पॉश इलाकों से लेकर हर गली मोहल्ले में परिजन अपने छोटे बच्चों को इन स्ट्रीट डॉग के डर से खेलने के लिए बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
युवा भी इनके भय से हाथ में छड़ी आदि लेकर बाहर निकलते हैं। डीएमसी अमन वर्मा का कहना है कि पूरे शहर से जल्द कुत्तों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को बढ़ाया जाएगा। अभी तक करीब 400 कुत्तों को पकड़ा जा चुका है।

कुरुक्षेत्र। कल्याण नगर में दुकान के बाहर कब्जा जमाए हुए लावारिश कुत्ते। संवाद- फोटो : मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें