फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मक्षेत्र दे रहा कर्म करने का संदेश : भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए। इस धर्मनगरी से पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश मिल रहा है।
विज्ञापन

इस कर्मभूमि की धरा पर 1 दिसंबर को होने वाले दीपोत्सव में दीपकों की रोशनी पूरी दुनिया तक पहुंचेगी और पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम करेगी। भारती वीरवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम के दौरान बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया जा रहा है। इस गीता स्थली पर हिंदुस्तान के संतों ने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरी दुनिया को गीता के उपदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया है। इस भूमि की तरफ पूरा विश्व आकर्षित हो रहा है। इस सांध्यकालीन महाआरती को देखने पर सुखद अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें