फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रादौर में स्ट्रॉबेरी, नारायणगढ़ में खुलेगा उत्कृष्ट फल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। उद्यान विभाग इसी वर्ष रादौर में स्ट्रॉबेरी, नारायणगढ़ में लीची और तीसरा केंद्र हिसार में नए फल उत्कृष्ट केंद्र खोलेगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए उनको तकनीक के साथ पैदावार उत्पन्न करवाना है। अब मौजूदा समय में प्रदेश में उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा सहित 14 केंद्र चल रहे हैं, जो अब बढ़कर 17 हो जाएंगे। इस समय पिंजौर में सेब मंडी शुरू हो चुकी है और दूसरे चरण का काम चल रहा है। इसके अलावा गन्नौर में फल, फूल व सब्जी मंडी का 550 एकड़ में निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी उद्यान विभाग के एचओडी डाॅ. अर्जुन सिंह सैनी ने दी। वे शुक्रवार को उद्यान विभाग के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय 7वें फल मेला में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने तीन दिवसीय फल उत्सव का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस फल उत्सव केंद्र में आयोजित किसानों की प्रदर्शनी और बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में बागवानी का क्षेत्र चार गुना तक बड़ा है और सरकार द्वारा 97 लाख के बजट को बढ़ाकर 1068 करोड़ रुपये किया है। जिसका प्रयोग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बागवानी की फसलों को बढ़ाने में प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा बागवानी में काफी सुधार हुए हैं। 10 फीट दूरी के बजाय तीन फीट और दो फीट की दूरी के बीच पौधे रोपित किए जा रहे हैं। नई-नई किस्म को तैयार किया जा रहा है। किस तकनीक का प्रयोग करके प्रति एकड़ 1000 पौधे तक अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच गांवों में पांच-पांच किसानों का चयन करके उन्हें पानी का सदुपयोग कैसे किया जाना और किन फलों की किस्म को कौन सी प्रणाली से तैयार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें