फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाभारत की धरती पर आज बनेगी निकाय चुनाव की रणनीति

Tue, 18 Feb 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव के लिए लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति तय की जाएगी। इसके अनुसार ही पार्टी के कार्यकर्ता कार्य करेंगे। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यालय में प्रदेश स्तरीय विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौल व प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, नगर निगमों के मेयर, परिषदों व निगम चेयरमैन के अलावा 18 जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे। ये सभी चुनावी रणनीतियों, संगठनात्मक ताकत, और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा करेंगे। ये जानकारी जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन, प्रचार रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विकास कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक के लिए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की अगुवाई में सोमवार को भी बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई।

बॉक्स


जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए भी होगा मंथन



बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया जाएगा कि पार्टी की जनहित योजनाओं को लोगों तक किस तरह से पहुंचाया जाए, ताकि जनता को यह महसूस हो सके कि सरकार उनके प्रति संवेदनशील है। जिला मीडिया प्रभारी शैलेस वत्स के मुताबिक मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश देंगे कि वे जनता के बीच पार्टी के विकास कार्यों को प्रमुखता से प्रचारित करें, जिससे आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को ज्यादा समर्थन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें