फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का शटर तोड़ कर दवाइयां चोरी

Mon, 12 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
सामान दिखाता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने बराड़ा रोड स्थित एक खाद-बीज व दवाईयों के गोदाम का शटर तोड़ कर गोदाम में रखी कीट व खरपतवार नाशक दवाईयां चुरा ली। शिव शक्ति पेस्टीसाइड एंड सीड स्टोर के मालिक चरण सिंह ने बताया कि कल शाम को वह अपनी दुकान व गोदाम का ताला बंद करके अपने गांव गुढ़ी गया था। चरण सिंह ने बताया कि आज सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार सुखदेव ने फोन करके उसे बताया कि रात को किसी ने उसकी दुकान का शटर तोड़ा है।
विज्ञापन


उसने बताया कि जब उसने दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान के अंदर रखी दवाईयों की पेटियां गायब थी। जब उसने दवाईयों की पेटियों को गिना तो देखा कि उसमें से गोदाम से 6 पेटी किट व खरपतवार नाशक दवाईयों के अलावा एक ड्रम खास दवाई, 4 बैग सल्फर दवाई व एक पेटी विवाहों की विडियो कैसेटों के अलावा कुछ अन्य सामान गायब मिला। उसने बताया कि चोर उसके गोदाम से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए है। पूरे  मामले से पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें