संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात में रह रहे एसटीएफ अंबाला के उपनिरीक्षक की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। पुलिस ने पैनल से शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर-सात पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सेक्टर सात पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि 53 वर्षीय सिमरनजीत कौर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार सिमरनजीत कौर मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी पहले करनाल व अब सेक्टर सात स्थित मनोरोग विशेषज्ञ से उपचार चल रहा था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद