फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक से बनाएं दूरी, जूट के थैले का करें उपयोग : सिवाच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने व उनके स्थान पर कपड़े व जूट से बने थैले का उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में छोटा बाजार व पुराने बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया गया। पुराने बस स्टैंड पर स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान यात्रियों को जागरूक किया गया कि बसों के अंदर और बसों की खिड़कियों में से बाहर सड़क पर सूखे और गीले कचरे को न फेंकें और सफर के दौरान आप सभी अपने साथ हमेशा जुट या कपड़े का थैला साथ लेकर चले, जिससे पोलोथिन का उपयोग कम से कम किया जा सके।
कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने रेहड़ी व दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि ग्राहक घर से थैला लेकर आएंगे तो रेहड़ी व दुकानदारों को पॉलिथीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूक किया ताकि थानेसर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत नगर परिषद की टीम ने थानेसर में स्थित फायर ब्रिगेड विभाग के सामने बने आरआरआर सेंटर पर आसपास के लोगो को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर आईसी एक्सपर्ट विरेंद्र भारद्वाज, अनूप सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र व अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें