फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगी राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 30 से

Fri, 15 May 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 16वीं राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 30 और 31 मई को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की वेबसाइट पर जाकर आठ मई से 25 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एएफआई यूआईडी होना जरूरी है। जिन खिलाड़ियों के पास यूआईडी नहीं है, उन्हें पहले एएफआई की वेबसाइट पर जाकर यूआईडी बनवानी होगी। बिना यूआईडी के रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा। चैंपियनशिप में ऑफलाइन या मैन्युअल एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस चैंपियनशिप में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर दौड़, हर्डल रेस, स्टेपल चेज, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, डिस्कस, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, हेप्टाथलॉन, डेकाथलॉन और रेस वॉक सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


बॉक्स
भुवनेश्वर में होगी नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 24 जून से 28 जून तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। उनका कहना है कि 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी राज्य सीनियर चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें