फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में किया शिवलिंग का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सावन के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में पूरे-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। भगवंत मान ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं, तो वे किसी एक दल या व्यक्ति का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है। कोरोना काल में भारत ने कई देशों को वैक्सीन भेजकर मदद की जिसके बदले में कई देशों ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवंत मान कांग्रेस की राह पर चल पड़े हैं। कांग्रेस नेताओं की तरह अब भगवंत मान भी वही भाषा बोलने लगे हैं। इस तरह की बात कहने पर भगवंत मान को देश से माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि ये राष्ट्रीय नेतृत्व का मामला है लेकिन चुनाव जल्द हो जाएगा। उधर बाद में प्रदेशाध्यक्ष भाजपा नेता जयभगवान शर्मा के निवास पर भी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी से आशीर्वाद लिया और प्रबंधन की ओर से उनको नारियल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, जय भगवान शर्मा डीडी, भूषण गौतम, लाडी पाल सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें