फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती पर 23 को होगा राज्य स्तरीय समारोह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण को स्मृति चिह्न भेंट करते अखिल भारतीय रोड महासभा क - फोटो : reasi news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित रहा है।
विज्ञापन

उनका जीवन किसी एक व्यक्ति या वर्ग तक सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने पूरे समाज की उन्नति के लिए कार्य किया। उनकी महान शिक्षाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 23 दिसंबर को कैथल जिले के चुहड़माजरा गांव में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
यह विचार हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने रविवार को जिले के रोड़ भवन में आयोजित अखिल भारतीय रोड महासभा के दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान व्यक्त किए। अखिल भारतीय रोड महासभा के नवनिर्वाचित प्रधान बलकार सिंह सहित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करावाई। कार्यकारिणी सदस्याें ने कहा कि वह समाज हित में कार्य करेंगे। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी को 23 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्वामी ब्रह्मानंद जयंती समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस सुदृढ़ और अच्छे समाज से जुड़े हुए हैं, वह गुरु ब्रह्मानंद के किए गए महान कार्यों की देन है। हम सभी उनके दिखाए मार्गों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे कर्म समाज की मजबूती, एकता और विकास के लिए होने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों और युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बन सके। महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य यही है कि उनके विचार, सोच और आदर्श समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। इस मौके पर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित समाज के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें