संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन व सेवानिवृत्त न्यायाधीश ललित बतरा बुधवार को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहां पर हमारी उम्मीदों के अनुसार व्यवहार मिलता है, उसी को व्यक्ति अपना परिवार समझता है। उन्होंने नागरिकों को आह्वान किया कि वो अपने परिजनों का ऐसा आदर व सम्मान करें कि उनके बच्चों में अच्छे संस्कार भर जाएं।
इस दौरान चेयरमैन ने प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक की ओर से लिखी गई अन्न पर अधिकारी सभी का पुस्तक का विमोचन किया। इससे पहले चेयरमैन ललित बत्रा ने आश्रम के मंदिर में मथा टेका और शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम इंटरनेशनल गुरुकुल के विद्यार्थियों ने वृद्ध आश्रम और बुजुर्गों के जीवन पर आधारित मार्मिक प्रस्तुति दी।
उन्होंने कहा कि जीवन में दुख और सुख का पल आता-जाता रहता है। आश्रम में बुजुर्गों के साथ बातचीत करें और उनको पुरानी बातें याद न करवाएं। आपसी व्यवहार ऐसा हो कि किसी भी को अपनी उम्र और पुरानी यादें याद न आएं। संस्थापक ने बताया कि वो बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। आश्रम में चौपाल का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां पर सभी मिल-जुलकर एक परिवार की तरह रहें, ताकि यहां पर उनका समय अच्छा बीते।
इस मौके पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार आरके सौंदी, प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक डाॅ. जयभगवान सिंगला, प्रधान जसबीर गुंबर, महासचिव हरिकेश पापोसा, उप प्रधान किरण गर्ग आदि मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन