फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पार्षदों ने गीता द्वार बनाए जाने के लिए सचिव को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला नगर आयुक्त के नाम नपा सचिव को पत्र सौंपते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता की ओर से लाडवा रोड पर गीता द्वार बनाने की तत्कालीन विधायक रामकरण की ओर से की गई मांग पर पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा के अथक प्रयासों से गीता द्वार बनने का रास्ता साफ हो गया।
2021 में गीता द्वार की अनुमानित लागत व ड्राइंग तैयार की गई थी। इसके बाद से योजना ठंडे बस्ते में पड़ी थी। पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा, पार्षद सुनील बतरा एवं विजय कलसी ने जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखकर गीता द्वार के निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव बम्बुल सिंह मलिक ने कहा कि सप्ताहभर में शेष प्रक्रिया पूरी करके लाडवा रोड पर बनने वाले गीता द्वार के टेंडर लगा दिया जाएगा। इस मौके पर जीओ गीता के प्रधान संजय गुप्ता, चेयरमैन खरैती लाल मक्कड़, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बजाज, संरक्षक रविकांत गोयल, उप-प्रधान ज्ञान प्रजापत, सचिव हरीश मुंजाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बतरा, संयोजक संजीव सपड़ा, सह संयोजक राज मक्कड़, देवेंद्र गोस्वामी चरणजीत कथूरिया, नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें