फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप डयूटी के 77.60 लाख रुपये की हुई वसूली : डॉ. चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रेवेन्यू विभाग ने 70 मामलों का निपटारा करते हुए स्टांप ड्यूटी के 77 लाख 60 हजार 694 रुपये की वसूली की है। अब सोमवार से तहसील कार्य में बदलाव किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबैन से नई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और शाहाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुभाष कलसाना मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. चिनार चहल ने कहा कि तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए नागरिकों को पेपर उठाकर लाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इस प्रक्रिया को सरल बनाते हुए पेपरलेस किया जाएगा। आवेदक को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली लागू होगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को अच्छे से लागू करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की नई पहल से कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकता है। इन आवेदनों पर विभाग के अधिकारी प्रक्रिया को अमल में लाते हुए सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान भी औपचारिकताएं होंगी, उन सभी जानकारियों को हासिल करने के लिए व्हाट्सएप चैटबोट की मदद भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें