फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : नींबू दौड़, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी प्रतियोगिताओं में उर्वशी, मधु, स्नेहा रहीं प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर सहित अन्य ​शिक्षक। स्वय - फोटो : samba news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से वीरवार को विभागीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शोधार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने किया। प्रतियोगिता में नींबू दौड़, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी, बैडमिंटन, तीन-पैर दौड़, रस्सीकूद, शॉट पुट, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी मुकाबले उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। विभिन्न स्पर्धाओं में उर्वशी, मधु, स्नेहा, शालू, नवीन, अभिषेक, हिमांशी और अर्पित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल गतिविधियां छात्रों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। विभाग की ओर से प्रतिवर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिससे विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच मिलता है और उनकी छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें