फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : पांच किलोमीटर में समीर खान और 1500 मीटर में प्रिया प्रथम

विज्ञापन
लाडवा। कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अजय सिंगला एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज धनौरा-लाडवा में 51वीं दो-दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच किलोमीटर पुरुष दौड़ में समीर खान प्रथम, आर्यन द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्र रहे मुख्य अतिथि सुनहरी इंडस्ट्रीज पानीपत के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंघला ने भीम स्टेडियम में ध्वजारोहण कर किया। अमित कंसल और सुशील गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा व टेबल-टेनिस रजत पदक विजेता रूबी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। 1500 मीटर महिला दौड़ में प्रिया ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय और चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष वर्ग में गगन प्रथम, नीतिश द्वितीय और क्रीश तृतीय रहे। 50 मीटर महिला दौड़ में पायल प्रथम, संजना द्वितीय और महक तृतीय रहीं। वहीं 100 मीटर महिला दौड़ में पायल ने प्रथम, महक द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मुख्य अतिथि अजय सिंघला ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना देश के लिए खेलना होना चाहिए, जो कठोर परिश्रम और अनुशासन से ही पूरा होता है। उन्होंने आलस्य से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य पर डटे रहने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. कुशल पाल ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और इन्हें हार-जीत की चिंता छोड़ खेल भावना से खेलना चाहिए। समारोह में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. संदीप बंसल, डॉ. मोहन लाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, प्रो. पीएन गुप्ता सहित शिक्षक, गैर-शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें