फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पाइट क्वेस्ट क्विज में भगवान परशुराम कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाइट क्वेस्ट क्विज प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) की ओर से आयोजित की गई जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। क्विज के पहले चरण में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इतिहास और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कॉलेज की टीम ने आत्मविश्वास, मजबूत तैयारी और बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कविता रानी और मिनाक्षी शर्मा का योगदान रहा। दोनों प्राध्यापिकाओं ने नियमित अभ्यास सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रशासन और प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी और आगामी राउंड में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें