फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : रबजोत कौर ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रबजोत कौर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमेजिंग स्टेप्स मार्शल आर्ट्स (एएसएमए) ताइक्वांडो अकादमी की होनहार खिलाड़ी रबजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-16 किलोग्राम भारवर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रबजोत ने फाइनल मुकाबले में असम की खिलाड़ी को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

रबजोत कौर सेक्टर-3 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। यह प्रतियोगिता तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में 12 जनवरी से आयोजित की गई। अकादमी में पहुंचने पर रबजोत को सम्मानित किया गया। इसी के साथ एएसएमए अकादमी कोच अंकिता सैनी और कोच आरजू सैनी को भी सम्मानित किया गया। जिला कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार ने भी रबजोत को प्रोत्साहित किया। कोच अशोक सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें