कुरुक्षेत्र। श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर अवसर पर जांच करती डाक्टरों क
कुरुक्षेत्र। श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर कमौदा में माघ सप्तमी के पावन अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि माघ मास की सप्तमी भगवान सूर्य को समर्पित होती है। इस दिन पूजा, स्नान व दान का विशेष महत्व है, जो आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। डाॅ. संजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस 2069वें नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 157 रोगियों को परामर्श, स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, पल्स रेट, हीमोग्लोबिन जांच और नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले डाॅ. हिमांशु जैन, डाॅ. रुचि जैन, डाॅ. संजय शर्मा सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खरैती लाल सिंगला राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सुमिंद्र शास्त्री, युवराज सिंह, डाॅ. प्रशांत शर्मा, चंद्रभान शर्मा, मोनिका कोऑर्डिनेटर, अंजू, अमृत कौर, करण, प्रवीण, संदीप शर्मा, योगिता, देशराज, भगवत दयाल शर्मा, लालचंद, कुलदीप, नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्यों का योगदान रहा।