फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का परचम, पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित की गई जिसमें देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। मनीष (55 किग्रा) और रोहित (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। नीरज (65 किग्रा) ने रजत पदक और विनीत (72 किग्रा) व कपिल (86 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 14 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया, जो पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों और टीम कोच को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सदैव खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं। कुलपति ने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय में नई खेल योजनाएं, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उन्नत संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने भी टीम कोच और सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि खेल निदेशालय हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशिक्षण, संसाधन और कॅरिअर निर्माण के लिए खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की खेल परंपरा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. अनिल मित्तल, बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, कुश्ती कोच रमेश कुमार सहित विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें