फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sun, 16 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य । विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रुचिका बंसल एवं प्रशासक विकास बंसल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। खेल प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, बैलून रेस, लेमन रेस, सैक रेस, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय की शिक्षिका मंजू शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया।
गोदावरी हाउस की शिक्षिकाओं ज्योति, किरण, जसविंदर, पुष्पिंदर, शीनू, विजय, पूनम, नीतू ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र यह रहा कि अध्यापिकाएं बच्चों के लिए अपने हाथों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाई जिन्हें बच्चों ने बड़े चाव से खाया। इससे कार्यक्रम में और भी खुशी और अपनेपन का माहौल बन गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें