फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : कराटे ट्रायल में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते मुख्य  अति​थि। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता सेवा आश्रम सेक्टर-सात में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स-2025 के संदर्भ में कराटे ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 22 जिलों से 600 खिलाड़ी पहुंचे और अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं खरखौदा विधायक पवन कुमार रहे। उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताया और सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों को हरसंभव बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. नरेश मग्गू ने बताया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल के प्रयासों से 15 साल बाद प्रदेश में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। महासचिव अनूप ने बताया कि ट्रायल में आठ भार वर्ग श्रेणियों में कुल 324 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो ओलंपिक गेम्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


सह सचिव अनिल भारद्वाज ने कहा कि खेलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग राज्यों से अनुभवी अधिकारियों और रेफरियों को बुलाया गया है। इस मौके पर संघ के उपप्रधान सूर्या देव, सह सचिव जयदेव नोल्था, सह सचिव कमलेश नेहरा, ट्रेजर मोहित सहित नरवीर मलिक, विवेक सुथार और अंकित जागलान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें