फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कुश्ती दंगल में महिलाओं ने पुष्प पहलवानों से लड़ दिखाया दम

विज्ञापन
दंगल में भिड़ते पहलवान - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
गांव रामशरण माजरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे दो दिवसीय मेले और दंगल का समापन हो गया। दूसरे दिन भी नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर में पुत्ररत्न की कामना के लिए मन्नतें मांगी। कुश्ती दंगल में कई महिला पहलवानों ने पुरुषों के साथ कुश्ती लड़ी। दूसरे दिन के कुश्ती दंगल का शुभारंभ समाजसेवी अमित सैनी उर्फ पौंकी ने किया। उद्योगपति सुरेंद्र कुमार सैनी ने दो नामी पहलवानों का आपस में हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

अमित सैनी ने कहा कि हरियाणा की फौगाट बहनों ने कुश्ती में जो नाम कमाया है उससे पूरे विश्व में हरियाणा को विशेष पहचान मिली है। दूसरे दिन कुश्ती दंगल में पुरुष पहलवान को कड़ी टक्कर देने वाली आशू बल्लवगढ़, प्रीति रोहतक तथा परमजीत सौंकडा (करनाल) ने अपना दमखम दिखाया। सुरेंद्र सैनी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के दौर में मोबाइल व इंटरनेट के जंजाल में फंसकर रह गई है। हमें युवाओं व बच्चों को अपनी परंपरा, संस्कृति, प्राचीन खेलों की जानकारी देकर उसे जीवंत रखने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर सरपंच पति सुरेश सैनी, कौशल सैनी, ताराचंद, एसएचओ रमेश चंद, सरपंच सुभाष कसीथल, नायब सैनी, एडवोकेट बलदेव कल्याण, सतप्रकाश, गुलाब सिंह, तरसेम राय, करमजीत सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें