फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेडियोलॉजिकल सूचना प्रणाली पर चिकित्सकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Thu, 21 Aug 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचकूला स्थित राज्य टीबी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र में रेडियोलॉजिकल सूचना प्रण - फोटो : ई रिक्शा पलटने से घायल बुजुर्ग।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एआई आधारित एक्स-रे से निदान व जांच प्रक्रिया में सटीकता और गति आएगी जिसका बड़ा फायदा होगा। इसी के चलते किया जा रहा शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन की ओर से विकसित एक कृत्रिम मेघा आधारित सॉफ्टवेयर, आरआईएस (रेडियोलॉजिकल सूचना प्रणाली) पर केंद्रित है। यह सॉफ्टवेयर एआई-आधारित एक्स-रे की रिपोर्टिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह कहना है पूर्व सिविल सर्जन एवं लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र ममगाईं का।
विज्ञापन


वे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंचकूला स्थित राज्य टीबी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र में बुधवार को रेडियोलॉजिकल सूचना प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी-चेस्ट फिजिशियन, एमडी-मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट ने भाग लिया। इसका उद्घाटन राज्य टीबी कार्यक्रम प्रभारी एवं राज्य स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. राजेश राजू ने किया।
उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर माह तक हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी, जो प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा को एकीकृत कर रही है ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण क्लिंटन फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की ओर से दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद, प्रतिभागी एक्स-रे आसानी से पढ़ने में सक्षम हो जाएंगे और उनकी रिपोर्टिंग कर सकेंगे। इस प्रणाली की मदद से क्षय रोग का शीघ्र निदान/जांच और उपचार संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें