फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खाटू श्यामजी फाल्गुन मेले के लिए विशेष ट्रेन का संचालन, 1 मार्च तक चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध खाटू श्यामजी फाल्गुन मेले के मद्देनजर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। मंगलवार देर रात 11:30 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन से स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन 1 मार्च तक कुरुक्षेत्र और फुलेरा जंक्शन के बीच प्रतिदिन संचालित की जाएगी। मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह विशेष व्यवस्था की है ताकि हरियाणा व आसपास के जिलों के श्रद्धालु सीधे और सुगम यात्रा कर सकें।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में 24 कोच लगाए गए हैं। इनमें 22 जनरल (अनारक्षित) कोच और दो एसएलआर (गार्ड) कोच शामिल हैं। अनारक्षित कोच होने से यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे जिससे अंतिम समय में भी सफर करना आसान रहेगा।

ये रहेगा ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 09711 ( कुरुक्षेत्र-फुलेरा ) 23 फरवरी से 1 मार्च तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09712 ( फुलेरा-कुरुक्षेत्र ) 24 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 9:50 बजे फुलेरा से प्रस्थान कर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें