फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में गीता महोत्सव के अवसर पर ‘प्रकाश‘ पर विशेष विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में नौ से 15 दिसंबर तक प्रकाश विषय पर विशेष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गीता महोत्सव में हजारों की संख्या में प्रतिदिन केंद्र में विद्यार्थी तथा दर्शक दूर दराज के इलाकों से भ्रमण करने आएंगें। अतः उनके विज्ञानोन्मुखी ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से गीता महोत्सव की अवधि के दौरान उन्हें दो विशेष प्रदर्शनियों का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

इस कड़ी में पहली प्रदर्शनी में 15 दिसंबर तक प्रकाश विषय पर आधारित होगी। जिसमें प्रकाश के विभिन्न अवधारणाएं, विभिन्न प्रकाशीय तरंगों के पीछे की आधारभूत भौतिकी, ओप्टिकल फाइबर तथा भविष्य में प्रकाश का मानव जीवन में किस प्रकार से उपयोग किया जा सकता है इत्यादि को संक्षिप्त रूप में दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें