फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोनू, बंगा, सुखचैन, बलवान व मणि पहलवान बने विजेता

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झांसा अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता में दांव लगाते हुए पहलवान। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा के उदासीन अखाड़ा जमना दास कुटिया में श्री श्री 1008 महंत नारायण दास की 72वीं बरसी मनाई गई। इस अवसर पर श्री चंद सिद्धांत सागर का पाठ और भंडारा आयोजित हुआ। इसमें दूर-दराज से संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसी मौके पर गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सोनू पहलवान चम्मू कलां, बंगा पहलवान मांडी, सुखचैन सिंह राजपुरा, बलवान सिंह रानी माजरा और मणि पहलवान कल्याणा विजेता रहे। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में बाबा कन्हैया दास, बाबा पूर्ण दास, डेरा प्रबंधक बाबा ठाकुरदास आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें