कुरुक्षेत्र। बेटे द्वारा पहुंचाई गई चोटों को दिखाती पीड़ित बुजुर्ग महिला। संवाद
पिहोवा। क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका बड़ा बेटा और पति 2013 से जमीन हड़पने के लिए उन पर अत्याचार कर रहे हैं।
बुजुर्ग महिला ने बताया कि बड़ा बेटा अपने पिता को शराब पिलाकर जमीन अपने नाम करवाना चाहता है। महिला ने जमीन पर स्टे लगवाकर इसे रोक दिया, जिसके बाद बेटे ने 16 जून को उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने कहा कि दो बार एसपी को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा कि उसका बेटा प्रदेश सचिवालय में कार्यरत है, जिसके चलते पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। छोटे बेटे ने मां को अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बेटा उसका फायदा उठा रहा है।