फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर पर चरमराई सफाई व्यवस्था के चलते तीर्थ पुरोहित ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था के बारे में बार-बार अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने को पत्र लिखे जाने के बाद संज्ञान न लेने से नाराज पुरोहितों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, व बिजली मंत्री को पत्र लिख जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत की है।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने केडीबी व प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार तीर्थ स्थल पर रात के समय शरारती तत्वों द्वारा जेब काटने व शराब पीकर लोगों को परेशान करने से साथ चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर पत्र लिख चुके हैं। इसके साथ कुछ दिन पहले एक लिखित रूप में केडीबी के अधिकारियों व मानद सचिव रहे उपेंद्र सिंघल एवं मदन मोहन छाबड़ा को भी यथास्थिति से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद स्थानीय विधायक के साथ-साथ राज्यपाल दत्तात्रेय भंडारू, मुख्यमंत्री नायब सैनी व बिजली मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर संज्ञान लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें