फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिता पर बेेटे ने किया हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल बुजुर्ग को उपचाराधीन कराना पड़ा जबकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में करीब 78 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और हार्ट का मरीज है।
विज्ञापन

वह अपनी पोत्री व दामाद को लेकर अपने घर पर दवा लेने गया था, जहां उसके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी बेटा उसका मकान हथियाना चाहता है और उसे घर में बंद भी रखते हैं और उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जाता है। कुछ समय पहले उसके बेटे ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। वह अपनी पोत्री व दामाद के साथ घर पर दवा लेने गया तो उसके बेटे ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें