फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कभी आसमान में बादल तो कभी खिली तेज धूप, तापमान बढ़ते ही भीषण गर्मी का हुआ आभास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंगलवार को मौसम ने करवट ली, जिसके चलते सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और लोग बारिश होने का अनुमान लगाने लगे, जबकि 10 बजे के करीब कभी बादल तो कभी धूप खिलने लगी। धूप खिलते ही मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और लू का असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन


भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए लोगों ने जहां ठंडे पेय पदार्थों का सेवन किया तो वहीं तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों का सहारा भी लिया। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे यात्री भीषण गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया में आराम फरमाते नजर आए। हालांकि सड़कों से गुजर रहे राहगीर भी मुंह पर कपड़ा लपेटे दिखाई दिए। जबकि भीषण गर्मी का असर बाजार में भी नजर आया, जिसके कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग एसी, पंखों और कूलरों का सहारा लेकर भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी मौसम में परिवर्तन के आसार बने हुए है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक जहां बादल छाने की संभावना रहेगी तो कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार रहेंगे। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हल्का सा परिवर्तन होने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते जहां आसमान में बादल छाने की संभावना रहेगी तो वहीं जिले में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें