फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में यूजी की 420 सीटों पर दाखिले शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज का बाहरी दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के कॉलेजों में दाखिलों में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह बना हुआ है। पसंदीदा कॉलेज में आवेदन करने के पश्चात विद्यार्थियों को ये चिंता सता रही है कि पसंदीदा कोर्स व कॉलेज में उनका नाम मेरिट सूची में आएगा या नहीं। इसी को लेकर विद्यार्थी एक कॉलेज में दो कोर्सों में आवेदन कर रहे हैं ताकि एक कोर्स में चयन हो जाए। जिले के 14 काॅलेजों में करीब नौ हजार सीटों पर 25 जून तक विद्यार्थी दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आइआइएचएस में दाखिलों के लिए 27 मई से पोर्टल खोल दिया गया था।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में यूजी की 420 सीटों पर दाखिले शुरू हो रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। कॉलेज की ओर से भी हेल्प डेस्क लगाया गया है और विद्यार्थियों को दाखिला संबंधित पूरी जानकारी दी जा रही है। प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने बताया की कॉलेज में बीए की 120 सीटें, बीकॉम में 120, बीएससी में 60, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें शामिल हैं, जिसमें विद्यार्थी भारी उत्साह के साथ आवेदन कर रहे हैं। इन कोर्सों को करने के बाद विद्यार्थियों के कार्यक्षेत्र में संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विशेषज्ञ के मुताबिक जानिए अंग्रेजी विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी का कहना है कि अंग्रेजी विषय में माहिर विद्यार्थियों का भविष्य बहुत सुनहरा है। अंग्रेजी में पीजी करने के बाद विद्यार्थी सरकारी व निजी क्षेत्र में शिक्षक, राजनीति में, मीडिया हाउस, पर्यटन उद्योग, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के तौर पर कार्य कर सकता है। इसी के साथ अनुवादक और बॉलीवुड उद्योग और कोचिंग संस्थानों में मेंटर के तौर पर भी रोजगार पा सकते हैं। यूजी कोर्स करने के बाद विद्यार्थी एमए अंग्रेजी व उसके बाद पीएचडी की पढ़ाई कर अंग्रेजी के शिक्षक के तौर पर भी सेवाएं निभा सकता है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विदेशों में भी कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


तीन चरणों में होगी काउंसलिंग
काउंसलिंग के पहले चरण में दो जुलाई को पहली प्रोविजनल पहली मेरिट सूची लगेगी और तीन जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची लगा दी जाएगी। चार से आठ जुलाई के बीच फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में नौ जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची लगेगी और 10 जुलाई को फाइनल दूसरी मेरिट सूची लगाई जाएगी। उसके बाद 10 से 12 जुलाई के बीच का समय फीस जमा करने के लिए दिया जाएगा। तीसरे चरण में पहले दो चरणों में रह गए विद्यार्थियों की 15 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी, जिसके बाद 16 जुलाई को पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल फिर से खोला जाएगा। उसके बाद 16 से 22 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी और फिर 24 से 31 जुलाई तक विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन के शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज का बाहरी दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें