फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोई मोबाइल तो कोई टेलीविजन पर चिपका रहा, हर क्षेत्र के हर राउंड के रुझानों पर टिकी रही नजरें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतगणना केंद्र के बाहर मोबाइल पर चुनावी रुझान देखते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते लोगों में परिणाम जानने के लिए दिनभर उत्सुकता बनी रही। हर कोई चुनाव के परिणामों को जानने के लिए व्याकुल नजर आया। कभी किसी प्रत्याशी के आगे रहने तो कभी किसी के पीछे रहने के परिणाम जानकार लोगों की धड़कनें दिनभर बढ़ती रही। मतगणना की पल-पल की जानकारी जुटाने के लिए लोगों ने जहां मोबाइलों का सहारा लिया तो वहीं घरों में टीवी देखकर चुनाव परिणाम जाने। जबकि कुछ लोग दुकानों पर एकत्रित होकर टीवी देखते रहे और चुनाव परिणाम की चर्चा करते रहे। वहीं शहर के ही कई क्षेत्रों में बिजली कटों ने भी उत्साह में खलल डाला। कई क्षेत्रों में तो घंतेभर तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन



वहीं मतगणना का असर बाजार और सड़कों पर भी नजर आया, जिसके चलते बाजार और सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। लोग घरों और दुकानों पर लगे टीवी में परिणामों को देखने में दिनभर व्यस्त रहे। लोगों में मतगणना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोग मतगणना को लेकर पल-पल की जानकारियां जुटाकर एक दूसरे से साझा भी करते रहे। मतगणना केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम देखने को मिले, जहां अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां मतदान केंद्रों पर तैनात रही तो वहीं पुलिस भी मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों की जांच करती दिखाई दी। मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें