फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में नरमी से कुछ राहत, बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को दिनभर मौसम में बदलाव होता रहा। सुबह ही हल्के बादल छाए तो शाम को काली घटाएं छा गईं जिससे रात बारिश की संभावना बनी रही। ऐसे में भले ही अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री तक रहा लेकिन उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल दिखाई दिया। सुबह से ही परेशान करती रही गर्मी के बावजूद शाम को बादल छाने पर मौसम सुहाना रहा। इसके चलते ही सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल भी दिखाई देने लगी। जहां आधी रात के बाद बारिश की संभावना जताई जाती रही वहीं मंगलवार को भी ऐसे ही आसार रहने की उम्मीद की गई। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली लेकिन बादल छाने के चलते ये लू का रूप नहीं ले सकी, जिसके चलते कुछ राहत महसूस की गई।
विज्ञापन

वहीं अगले दो से तीन दिन तक मौसम में ऐसे ही बदलाव की संभावना है तो वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बदलते इस मौसम में खासतौर पर सब्जियों की फसलें बेहतर रहेंगी। अधिक गर्मी से ये फसलें नष्ट होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें