फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 साल बाद शहर के नालों की ली सुध, लोगों को राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के सीजन में जलभराव का दंश झेल चुकी धर्मनगरी को इस बार कुछ राहत की उम्मीद जगी है। नगर प्रशासन न केवल बड़े बल्कि हर छोटे नालों की सफाई कार्य में जुटा है, जिसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें उतारी गई है। शहर के लोगों की माने तो यह पहला मौका है जब 20 साल बाद इस स्तर पर नालों की सफाई की जाने लगी है।
कहीं क्षतिग्रस्त हो चुके नालों का दोबारा निर्माण किया जा रहा है तो कहीं पूरी तरह से जमींदोज हो चुके नालों को फिर जिंदा किया जा रहा है। यही नहीं अनेक जगहों पर रैंप से लेकर अन्य लेंटर भी हटाए गए हैं और जेसीबी के जरिए भी कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई की गई तो लोगों को याद आया नाला : पुराना बाईपास से गांव बाहरी रोड पर बनी मार्केट के साथ अनेक वर्षों पहले नाला बनाया गया था, जो करीब 20 साल से पूरी तरह से नष्ट हो चुका था। यहां तक कि लोग इसे भूल भी चुके थे। नप ने इसकी दोबारा सुध ली तो लोगों की यादें भी ताजा हो गईं। यहां दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि पहले इसी नाले से पानी निकासी होती थी लेकिन धीरे-धीरे बंद हो गया। करीब 20 साल बाद फिर इसकी सुध ली है। उधर कार्य कर रहे कर्मियों ने बताया कि इससे शहर के आधा दर्जन कॉलोनियों का पानी आगे निकल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें