फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग पिछड़ा बनने की दौड़ लगा रहे : सैनी

Mon, 13 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के लोग अगड़ा बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एक विशेष समाज के लोग पिछड़ा बननेे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने देश में शत-प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उन्होंने कहा कि मेरिट वालों को 50 प्रतिशत तो गरीब तबके को भी इतना ही प्रतिशत आरक्षण दिया जाए ताकि सभी का समान रूप से विकास हो सके। 
विज्ञापन


सैनी रविवार को श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा की ओर से आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। सैनी ने कहा कि प्रदेश में बने गंभीर व शर्मनाक हालात के बाद भी एक जाति विशेष को सिर्फ अपनी ही पड़ी है। उन्होंने कहा कि एक व्यवस्था बननी चाहिए कि सभी को समान रूप से आरक्षण का लाभ मिले। देश में संख्या और जरूरत के आधार पर जातियों को आरक्षण देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे समुदाय को अदालत पर भरोसा रखते हुए अपने घर चले जाना चाहिए।
सैनी ने  कहा कि पिछले दिनों हरियाणा का जो हश्र हुआ, वह दुखद है। बकौल सैनी, हम तो रोक रहे थे टोक रहे थे कि ऐसा नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके मिलिट्री की मौजूदगी में प्रदेश को जलवाया गया। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था समाप्त करके नए सिरे से लागू करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा पर भी निशाना साधे हुए  कहा कि जिन सांसदों को जनता ने चुुनकर लोकसभा में भेजा है और वे लोग विकास के लिए नीतियां भी बना रहे हैं। वहीं राज्यसभा में बैठे कुछ लोग उन नीतियों को पास करने में आनाकानी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता के चुने हुए लोगों पर ही भरोसा नहीं किया जा रहा तो फिर राज्यसभा में बैठे सांसदों पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से जवाब मांगा कि क्या अंग्रेजों के समय से चल रही राज्यसभा व्यवस्था को समाप्त कर देना चाहिए तो सभी ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजक समाज ने आरक्षण मुद्दे पर सांसद राजकुमार सैनी को समर्थन देने की बात कही। इसके साथ ही सांसद सैनी ने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 28 नवंबर को अधिकार सम्मेलन में शामिल होने का भी न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें