फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फैमिली आईडी दुरुस्त कराने तो कोई पेंशन के लिए भटक रहा

Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने करीब 20 शिकायतों का निपटारा किया और 15 से ज्यादा शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में कई फरियादी फैमिली आईडी दुरुस्त कराने तो कोई पेंशन की समस्या के समाधान के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे काफी दिनों से फैमिली आईडी दुरुस्त कराने और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में सोमवार सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन लेकर संबंधित विभागों को भेजे, लेकिन कई मामलों में दस्तावेजों की कमी या तकनीकी कारणों से तुरंत समाधान नहीं हो सका। ऐसे में फरियादियों को दोबारा आने के लिए कहा गया। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला फैमिली आईडी में नाम, आय, जन्मतिथि और अन्य विवरणों में सुधार कराने पहुंचे लोगों का कहना था कि गलतियों के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं।
जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों में फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोई फैमिली आईडी में त्रुटि ठीक कराने के लिए पहुंच रहा है तो कोई पेंशन बनवाने या बंद पड़ी पेंशन शुरू कराने की मांग लेकर अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रहा है। कई लोगों का कहना है कि एक ही समस्या के समाधान के लिए उन्हें बार-बार शिविरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


बॉक्स 41


पेंशन लगवाने के लिए एक साल से काट रहे चक्कर
एक साल से पेंशन के लिए काट रहा चक्कर : हरिचंदगांव बलाही से पहुंचे हरिचंद का कहना था कि वह अपनी वृद्वावस्था पेंशन लगवाने के लिए एक साल से चक्कर काट रहे हैं। उन्हें कभी कोई दस्तावेज लाने के लिए तो कभी दूसरे दस्तावेज के लिए भेज दिया जाता है। उन्हें अपनी उम्र साबित करने के लिए कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिल रहे लेकिन अधिकारी भी कोई समाधान नहीं निकाल पा रहे। आज भी मायूसी के साथ लौटना पड़ा।

बॉक्स
आधार कार्ड बनवाने के लिए ही काटने पड़ रहे चक्कर
शहरवासी रेखा देवी का कहना था कि उनके पति अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए कईं माह से चक्कर काट रहे हैं लेकिन बनाया नहीं जा रहा। आज समाधान शिविर में भरोसा मिला है।

कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें