फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका की जगह फौजी के भाई को भेज दिया क्यूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। फौजी के भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अवतार कुमार उर्फ मान सिंह निवासी अंबाला ने युवक को क्यूबा भेज दिया। दो महीने से युवक की परिजनों के साथ बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में हंसराज निवासी बेहड़ा जिला मोहाली ने बताया कि आरोपी दंपती अवतार कुमार, प्रदीप कुमार और फूला राम ने उसके छोटे सुखविंद्र सिंह को 30 लाख रुपये में टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। जून 2023 में आरोपियों ने 45 दिन के अंदर थाईलैंड और रूस के रास्ते उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये एडवांस मांगे थे। उसके फौजी गुरविंद्र सिंह के आने के बाद उसने 15 लाख रुपये नकद आरोपियों को दिए। नवंबर 2023 में आरोपियों ने उसके बेटे को थाईलैंड, रूस और क्यूबा भेज दिया। इस दौरान आरोपी उनसे रुपये की मांग करते रहे, जिस पर क्यूबा पहुंचने पर उसने 10 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा करीब साढ़े छह लाख रुपये और अलग-अलग समय पर आरोपी प्रदीप कुमार और अवतार कुमार के खातों में डाले थे। आरोपियों ने करीब 22 लाख रुपये लेने के बाद उसके बेटे को क्यूबा से आगे अमेरिका नहीं भेजा। करीब दो महीने से उनका बेटे के साथ संपर्क नहीं हुआ है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें