फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में लगा साेलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला ने बिजली बचत के लिए बड़ी पहल की है। सभा की ओर से धर्मशाला में 35 केवी का सौलर पैनल लगाया गया, जिसके बाद अब धर्मशाला इसी से मिलने वाली बिजली से रोशन रहेगी। धर्मशाला के इस प्रोजेक्ट का रविवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके लिए सभा की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक उर्जा बचत के लिए योजनाएं लेकर आई है। व्यक्तिगत ही नहीं संस्थाओं को भी इसका फायदा उठाना चाहिए। सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला ने इसके लिए पहल की है, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सभा अनेक सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रही है और शहर में इसका अहम योगदान है। सरकार से धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये दिलाए जाएंगे ताकि यहां और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। कार्यक्रम में सभा के प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी ने पूर्व राज्यमंत्री का आभार जताया तो वहीं कहा कि सभा हमेशा ही सामाजिक गतिविधियों में सरकार व शहर के सहयोग के लिए तत्पर रहती है। सभा की ओर से भविष्य में भी साकारात्मक प्रयास किए जाते रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप गोल्डी, सचिव सुशील कुमार, कैशियर धर्मपाल, प्रैस सचिव रमेश शर्मा, डॉ सुभ्ज्ञाष शर्मा, प्रवीन शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें