फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के सभी छात्रावास में मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं, लगेंगी 70 स्वचालित वाॅशिंग मशीनें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एमओयू की प्रति दिखाते हुए कुलसचिव, कंपनी सहायक मैनेजन सहित कुलपति प्रो. सोमनाथ सचद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को कमेटी रूम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन व हायर स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के बीच एमओयू (समझौता) हुआ। इसमें कुवि की ओर से कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा व हायर स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सहायक मैनेजर व केयू एलुमनी हेमंत भल्ला ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुवि के सभी छात्रावासों में स्मार्ट सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। एमओयू के तहत कुवि के सभी छात्रावासों में आटोमैटिक वाशिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसका फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। जीरो कोस्ट पर छात्रावासों में 70 वाशिंग मशीन लगाई जाएंगी, जिनमें से 40 महिला तथा 30 पुरुष छात्रावासों में स्थापित होंगी। इन वाशिंग मशीनों का संचालन विद्यार्थी मोबाइल ऐप द्वारा भी कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों के समय, श्रम के साथ-साथ धन की भी बचत होगी।

हायर स्मार्ट सॉल्यूशन कंपनी के सहायक मैनेजर व कुवि एलुमनी हेमंत भल्ला ने कहा कि कंपनी द्वारा इन ऑटोमेटिक मशीन की समय-समय पर रखरखाव व मरम्मत की जाएगी। 50 से अधिक विश्वविद्यालय, एनआईटी सहित अन्य संस्थानों में यह मशीनें लगाई जा चुकी है। ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। चीफ वार्डन पुरुष छात्रावास प्रो. जसबीर ढांडा ने इस योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें