इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में एंटी ड्रग समिति व इतिहास विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति विषय पर पीपीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष से हर्षदीप ने पहला स्थान हासिल किया और हर्षिता दूसरे तथा हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और दूसरे विद्यार्थियों को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने बताया कि वर्तमान में अज्ञानता के कारण समाज का युवा वर्ग नशे के जाल में फंसता जा रहा है। युवाओं को आरंभिक शिक्षा से ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में बीए व बीकॉम के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।