फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीरोणो के मिडिल स्कूल से अध्यापकों का तबादला होने पर भड़के ग्रामीण व आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कालीरोणो के मिडिल स्कूल के बाहर रोष जताते आप कार्यकर्ता। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
बाबैन। कालीरोणो के मिडिल स्कूल से सभी अध्यापकों का तबादला कर दिए जाने से अब स्कूल में कोई भी स्थायी अध्यापक नहीं रहा है। शिक्षा विभाग ने प्रहलादपुर के स्कूल से दो अध्यापकों को कालीरोणों के मिडिल स्कूल का काम चलाने के अस्थाई तौर पर भेजा है। स्कूल में सभी स्थायी अध्यापकों के पद रिक्त हो जाने के रोष स्वरूप आज फिर ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष स्वरूप शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कालीरोणों के मिडिल स्कूल में जल्दी से जल्दी स्थायी अध्यापकों को नियुक्त किया जाए, ताकि उनके बच्चों का भविष्य खराब न हो। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता गुरदेव सिंह सुरा, नायब सिंह पटक माजरा व अमरीक सिंह बकाली ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करना चाहती है।
आप नेताओं का कहना है कि शिक्षा विभाग ने कालीरोणों मिडिल स्कूल के तीनों अध्यापकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया है तो अब स्कूल में बच्चों को कौन पढ़ाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि अब उनके गांव के मिडल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी अध्यापक नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके गांव के मिडिल स्कूल में तुरंत नये अध्यापक तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके गांव के मिडल स्कूल में जल्दी ही अध्यापक नहीं लगाए गए तो वे ना केवल स्कूल पर ताला जड़ने बल्कि लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम भी लगाएंगे, जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर कान्ता सैनी, सीमा देवी, सरोज बाला, बन्तों देवी, नीलम रानी, सुमन देवी, योग राज, रामकुमार, बंता राम, राजकुमार, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें