फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: थप्पड़ कांड से मची अफरा-तफरी, चढूनी सहित 20 से ज्यादा किसान गिरफ्तार, नेता गुरनाम बोले...

Wed, 15 Oct 2025 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गिरफ्तारी से पहले चढूनी ने कहा कि डीएफएससी बेहद भ्रष्ट अधिकारी है, जिसके चलते ही वह धान उठान के लिए आरओ जारी नहीं कर रहे। ऐसे अधिकारी को थप्पड़ मारना तो बहुत छोटी बात है, उनकी तो टांगें तोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान उठान को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी द्वारा जिला सचिवालय परिसर में डीसी कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने पर थप्पड़ कांड से अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी रामकुमार व अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा तो डीएफएससी को धरना स्थल पर ही थपड़ मारने के आरोप में चढूनी व उनके साथ धरने पर बैठे किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें बस में बैठाकर थाना झांसा ले गई, जहां फिलहाल वे पुलिस हिरासत में ही है।

विज्ञापन


उधर धरना स्थल रहे कुछ किसानों को पुलिस ने जबरदस्ती उठा दिया तो वहां किसानों द्वारा बिछाए गए गद्दे व दरियां भी पुलिस कर्मियों ने हटा दी। यहीं नहीं धरना शुरू होने से लेकर ही गुरनाम चढूनी द्वारा खड़ी की गई ट्राली को भी पुलिस ने जबरदस्ती हटवा दिया। 

उधर गिरफ्तारी से पहले चढूनी ने कहा कि डीएफएससी बेहद भ्रष्ट अधिकारी है, जिसके चलते ही वह धान उठान के लिए आरओ जारी नहीं कर रहे। ऐसे अधिकारी को थप्पड़ मारना तो बहुत छोटी बात है, उनकी तो टांगें तोड़ देनी चाहिए। उधर एसडीएम व डीएसपी ने चढूनी को भरोसा दिया कि उनकी ओर से डीएफएससी के खिलाफ कोई शिकायत दी गई तो उस पर भी जरूर और तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं आरो जारी कर दिए गए हैं तो उनके प्रतिष्ठान से उठान भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी मंडियों में भी किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें