फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पेंशनर्स ने कुलपति कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पेंशनर्स वेलफेयर संगठन के सदस्यों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों के लिए कुलपति कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रधान मान सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 26 अक्तूबर तक पेंशनर्स के बिलों का भुगतान, हेल्थ सेंटर में दवाइयों की व्यवस्था और फैमिली पेंशनर्स की फाइलें हरियाणा पैटर्न पर तैयार करने संबंधी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो संगठन 27 अक्तूबर से कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।


संगठन ने यह भी घोषणा की कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को पत्र लिखकर पेंशनर्स की समस्याओं से अवगत कराएंगे। प्रदर्शन से पहले संगठन की आम सभा बैठक नॉन-टीचिंग क्लब में आयोजित हुई जिसमें सदस्यों ने कुलपति सोमनाथ सचदेवा के ससुर, आईपीएस वाई पूरण कुमार और पूर्व कारपेंटर सतवीर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में आजाद सिंह, बलजीत सिंह, भीम सिंह सैनी, डॉ. हुकम सिंह, मुरारी लाल सैनी और डॉ. बाबूराम गुप्ता सहित कई सदस्यों ने विचार व्यक्त किए और विश्वविद्यालय प्रशासन से पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस मौके पर हीरा सिंह रावत, डॉ. दलेल सिंह, कमला देवी, किताब सिंह, यशपाल, रोशन लाल बंसल, रतन लाल गुप्ता सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें