बाबैन। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के छह खिलाड़ियों का पंजाब में होने वाली जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी दीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाटका से हैं।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों में कनिष्का टाटका, विशु प्रह्लादपुर, माही बीड़ खैरी, राहुल टाटका, दक्ष खैरी और दीपांशु टाटकी शामिल हैं। यह चैंपियनशिप पंजाब के बठिंडा में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक बैसाखी राम ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सविता सैनी और उपप्रबंधक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद