फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
बाबैन। मृतका पिंकी के परिजन विलाप करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। गांव कालवा माजरी में छह माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बोडला गांव की मृतका पिंकी (20) की शादी फरवरी 2025 में कालवा माजरी निवासी अमन कुमार से हुई थी। घटना के समय पति अमन कुरुक्षेत्र गया हुआ था और ससुराल के अन्य सदस्य भी बाहर थे। पिंकी की ननद घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर पिंकी फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन

मृतका के पिता नायब सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार-बार अतिरिक्त दहेज मांगने से पिंकी तनाव में थी और इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
सूचना पर बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पति अमन कुमार, सास राजबाला, ससुर मांगे राम और ननदें अन्नु व अमनदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारण स्पष्ट होंगे। जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।

बाबैन। मृतका पिंकी के परिजन विलाप करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें