फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है। इस जिले में अब कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा 97 तक पहुंच गया है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में 29 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। 97 एक्टिव केस में से 40 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें से छह मरीज जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं 57 मरीजों को सामान्य लक्षण के चलते होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में अब तक 21977 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। गनीमत हैं कि इनमें से 21531 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौट चुके हैं, जबकि अब तक 349 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 3 लाख 69 हजार 96 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में मरीज ठीक होने का आंकड़ा 97.97 फीसदी तक पहुंच गया है। कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र से मंगलवार को 27 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कोरोना से संक्रमित 6 नए केस सामने आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें