कुरुक्षेत्र। सोसायटी में निवेश और एफडी करके मोटा मुनाफा देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी जितेंद्र निवासी खरकड़ा जिला हिसार, नीतीश कुमार निवासी बजीदपुर, पवन सैनी निवासी सिरसमा, राजेश कुमार, अमृतपुर जिला करनाल, ईशम सिंह निवासी उमरी, पप्पू शर्मा निवासी पानीपत को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
थाना सदर में मार्शल सिंह निवासी पिपली ने बताया था कि आरोपी पिछले कई साल से सोसायटी बनाकर उनसे निवेश और एफडी करने के नाम पर मासिक किस्त एकत्रित करते रहे। गत सप्ताह 13 दिसंबर को सोसायटी के कार्यालय गए थे। यहां कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। आसपास पड़ोस से सूचना मिली कि यह कार्यालय काफी समय से बंद है। साथ ही पता चला कि सोसायटी के लोग सारा रुपया लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है।