फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: पंजाब से लगते टयूकर व कुम्हार माजरा बार्डर पर फिलहाल हालात शांत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 21 Feb 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी की हुई है। गुरनाम चढूनी गुट भी सुबह से ही लगातार बैठकें कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में शंभू बार्डर पर भले ही किसानों की हलचल बढ़ गई है, लेकिन कुरुक्षेत्र में पंजाब से लगती सीमा पर टयूकर व कुम्हार माजरा बार्डर पर फिलहाल शांति कायम है, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह से हर हालात से निपटने के लिए अलर्ट है। दोनों जगहों पर सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर तैनात तो वहीं हर हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


उधर दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर किसानों को रोकने के लिए किलेबंदी की हुई है। शंभू बार्डर पार किया तो किसान यहां पहुंचेंगे, जिन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रबंध किए गए हैं। 500 जवानों को तैनात किया हुआ है तो वहीं सात लेयर की नाकेबंदी आरसीसी दीवारों के साथ की गई है। 

गुरनाम चढूनी गुट भी सुबह से ही लगातार बैठकें कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल चढूनी गुट की ओर से कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। प्रवक्ता राकेश बैंस का कहना है कि अभी पूरे हालात पर नजरें टिकाई हुई है और और चर्चा जारी है। दूसरी ओर डीसी शांतनु शर्मा व एसपी एसएस भौरिया का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें